फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No moved tempo, troubled people

नहीं चले टेंपो, परेशान रहे लोग

Thu, 28 Jun 2018 12:57 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 28 Jun 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
No moved tempo, troubled people
नहीं चले टेंपो, परेशान रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। टेंपो चालक एआरटीओ और पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं। उन्हें इस बात को लेकर गुस्सा है कि बेवजह टेंपो चालान कर दिया जाता है जबकि बडे़ वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। इस बीच नगर में तीसरे दिन बुधवार को टेंपो का संचालन नहीं हुआ। इससे लोगों को परेशानी हुई। उधर, टेंपो चालक फरेंदा मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए डीएम दफ्तर पहुंचे। यहां डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


टेंपो चालक प्रमोद गुप्ता ने पुलिस और एआरटीओ उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका कहना था कि हर रोज जांच के नाम पर पुलिस परेशान करती है। तमाम बड़ी गाड़ियां ऐसी हैं, जो बिना परमिट के चलती हैं लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। सीट से ज्यादा सवारी बड़ी गाड़ियों में बैठाया जाता है लेकिन पुलिस और एआरटीओ उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करते। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मसले पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया गया तो टेंपो चालक आंदोलन तेज करेंगे। उधर, बुधवार को नगर में टेंपो का संचालन बंद रहने से लोगों को परेशानी हुई। कलेक्ट्रेट एवं दीवानी कचहरी जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर से कुछ टेंपो चालकों ने सवारी ले जाने की कोशिश की तो अन्य टेपों चालकों ने विरोध जताने के साथ ही सवारी भी उतार दिया। इस दौरान मनोज कुमार वर्मा, वीरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, फिरोज, भोल, फेकू प्रसाद, रामकृपाल प्रसाद, नागेंद्र, मुनीब, सूर्यनाथ प्रसाद, मनोज मिश्रा, जवाहिर, नागेंद्र सहित अन ्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed