फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No cash in ATM, people get annoyed

एटीएम में कैश नहीं, लोग परेशान

Tue, 01 May 2018 12:43 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 01 May 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
No cash in ATM, people get annoyed
एटीएम में कैश नहीं, लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बैंक में कैश की किल्लत से सभी परेशान हैं। एटीएम से पर्याप्त रकम नहीं मिल रही है। एटीएम में कैश भरने के थोड़ी देर बाद ही रुपये खत्म हो जा रहे हैं। सोमवार को बैंकों के एटीएम से रकम मिलना मुश्किल हो गया। लोगों ने बताया कि कुछ एटीएम में रुपये डाले भी गए तो दो से तीन घंटे में ही एटीएम खाली हो गए। शहर के मात्र 20 प्रतिशत एटीएम में ही कैश डाले जा सके थे जबकि 80 प्रतिशत एटीएम खाली रहे।  
विज्ञापन

     
छुट्टी होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहीं। वहीं अधिकांश एटीएम भी खाली रहे। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर नो कैश का बोर्ड लगा दिया गया था जिससे वहां पहुंचने वालों को निराश होकर लौटना पड़ रहा था। यही हाल शहर के तमाम एटीएम का रहा। कुछ एटीएम में रुपये थे तो वहां लंबी कतार लगी रही। बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम के पास कतार में खडे़ सुरेश ने बताया कि लंबी लाइन लगी है। पता नहीं नंबर आते आने पर रुपये मिल पाएंगे अथवा नहीं। वहीं महेंद्र, रमेश और जितेंद्र ने भी एटीएम से पर्याप्त कैश नहीं मिलने से होने वाली समस्याओं का जिक्र किया। ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम में भी रकम नहीं मिलने से लोग परेशान रहे। सोमवार की सुबह 15 से 20 प्रतिशत एटीएम में किसी तरह कैश भरे गए, जो कुछ ही समय में खालीहो गए। कई एटीएम तो एक सप्ताह से रकम नहीं है। उन लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है जिनके यहां मांगलिक कार्यक्रम हैं। किसानों की खेती भी प्रभावित है। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक मोहम्मद अफजल का कहना है कि एटीएम में पर्याप्त रुपये हैं।  उनका कहना था कि लोगों को कोई परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है। बैंक के एटीएम में रकम हमेशा भरा रहता है। उनका कहना था कि अगर खाली है तो उसे तुरंत भरवा दिया जाएगा। लोगों को अब डिजिटल लेनदेन पर विशेष जोर देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed