फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NITI Aayog team inspected CHC Mithora and Chowk.

Maharajganj News: नीति आयोग की टीम ने सीएचसी मिठौरा व चौक का किया निरीक्षण

Sun, 24 May 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
NITI Aayog team inspected CHC Mithora and Chowk.
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, दवा स्टॉक व व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
विज्ञापन

मिठौरा। भारत सरकार की नीति आयोग की टीम ने शनिवार को ब्लॉक मिठौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा एवं चौक का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा साफ-सफाई का जायजा लिया।
नीति आयोग की टीम में शामिल धर्मेन्द्र एवं जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सबसे पहले लेबर रूम, वार्ड एवं लैब रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रसव कक्ष में उपलब्ध सुविधाओं, उपकरणों की स्थिति तथा मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की गई। टीम ने लैब में जांच व्यवस्था, रिपोर्टिंग प्रक्रिया तथा वार्डों में भर्ती मरीजों के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं को भी बारीकी से देखा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान फाॅर्मासिस्ट के वितरण रजिस्टर, दवा स्टॉक रजिस्टर तथा अस्पताल में उपलब्ध आवश्यक दवाओं की स्थिति की भी जांच की गई। टीम ने दवाओं के रखरखाव, समय से वितरण एवं स्टॉक का नियमित अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के समय अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इस दौरान डॉ. प्रियंका, डॉ. आमिर, अवनीन्द्र, अंकित, रविन्द्र, शिवेंद्र, मकसूद अहमद, नवनीत उपाध्याय, अवनीश पटेल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

नीति आयोग की टीम के निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में दिनभर हलचल बनी रही। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, जिसके लिए समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed