फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nisha won in long jump and Ravindra Sahani won in running.

Maharajganj News: लंबी कूद में निशा व दौड़ में रविंद्र सहानी ने मारी बाजी

Thu, 29 Feb 2024 08:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 29 Feb 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
Nisha won in long jump and Ravindra Sahani won in running.
फरेंदा। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कॉलेज के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के लंबी कूद में निशा व दौड़ में रविंद्र ने बाजी मारी।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रविंद्र साहनी ने प्रथम, दुर्गेश चौहान ने द्वितीय व जोगिंदर सहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बालिका वर्ग में निशा विश्वकर्मा प्रथम, रीमा यादव द्वितीय व माया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अजीत कुमार प्रथम, गंगासागर द्वितीय एवं कुलदीप शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में रीमा यादव प्रथम, वंदना द्वितीय व रेखा ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में रविंद्र साहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सोनू सहानी प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सोनू साहनी प्रथम, रीमा यादव द्वितीय एवं अनुराधा चौरसिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग कबड्डी में बीएससी की टीम प्रथम एवं बीए की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की टीम विजेता रही। प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रबंधक बलराम भट्ट ने पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रबंधक ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल आवश्यक है। खेल से बच्चों में आपसी प्रतिस्पर्धा का भाव विकसित होता है। प्रतिस्पर्धा उनकी पढ़ाई में भी सहयोगी होता है। प्राचार्य डॉ राम पांडेय ने कहा प्रतियोगिता से छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं। संचालन डॉ. वैभव मणि त्रिपाठी, शिवानंद सिंह ने किया। इस दौरान सुरजीत कुमार, मैनुद्दीन सिद्दीकी, दुर्गेश आजाद, विवेक वर्मा, प्रोफेसर किरन सिंह, डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed