{"_id":"6a04efe26257e65e28066d74","slug":"nirankari-mission-organised-samarpan-diwas-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1034-158126-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निरंकारी मिशन ने किया ‘समर्पण दिवस’ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निरंकारी मिशन ने किया ‘समर्पण दिवस’ का आयोजन
Thu, 14 May 2026 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 14 May 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
:बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में 26 ने किया रक्तदान
सिद्धार्थनगर। निरंकारी मिशन की ओर से बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में बुधवार को समर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 26 महात्माओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
सत्संग समारोह में महाराष्ट्र के महात्मा श्याम सिंह ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह ने अपने जीवनकाल में प्रेम, सेवा, सहअस्तित्व और आत्मज्ञान का संदेश देकर लाखों लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित किया। उनके नेतृत्व में संत निरंकारी मिशन ने रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे अनेक सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया। समर्पण दिवस केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं बल्कि बाबा जी के आदर्शों को आत्मसात करने का प्रेरणादायक पर्व है। यह दिन मानवता को प्रेम, एकता और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। कार्यक्रम में मुखी डाॅ. राजाराम यादव आदि मौजूद रहे जबकि रक्तदान करने वालों में पूर्व विधायक विजय पासवान, राम प्यारे, राम सुमेर अंबेडकर, अनूप कुमार, मनीष कुमार, राजेश, राम उग्रह आदि शामिल रहे।