फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nine bags of firecrackers worth Rs 5 lakh recovered from pickup, investigation launched under Explosives Act

Maharajganj News: भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे पटाखों की खेप पकड़ी, चार गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Nine bags of firecrackers worth Rs 5 lakh recovered from pickup, investigation launched under Explosives Act
सोनौली। भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे विभिन्न प्रकार के पटाखों की खेप शुक्रवार को नेपाल के रूपनदेही जिले में पकड़ी गई है। पुलिस ने एक पिकअप से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के पटाखे बरामद करके चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों को नौ बैग में रखा गया था।
विज्ञापन

डीएसपी रूपनदेही कृष्ण कुमार चन्द ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि रानाउरा स्थित क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय की टीम ने जिले के कोटहीमाई ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र में एक पिकअप जीप को रोककर तलाशी ली गई। पिकअप की जांच के दौरान उसमें नौ बैग में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। बरामद पटाखों की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने पिकअप चालक धर्मराज यादव (25), निवासी वॉर्ड संख्या पांच, कोटहीमाई ग्रामीण नगरपालिका, सुशील यादव (18), अखिलेश मौर्य (32), निवासी वॉर्ड संख्या सात, सम्मरीमाई ग्रामीण नगरपालिका और संतोष कुर्मी (19) को गिरफ्तार किया है। साथ ही पटाखों के साथ पिकअप जीप भी जब्त कर ली है। डीएसपी ने बताया कि पिकअप को जब्त कर मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed