फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nine arrested for assault over obscene song

Maharajganj News: अश्लील गाना बजाने पर मारपीट, नौ गिरफ्तार

Sun, 28 Sep 2025 09:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:25 AM IST
विज्ञापन
Nine arrested for assault over obscene song
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के अक्टहवा में शुक्रवार की देर रात मूर्ति ले जाते समय अश्लील गाना बजाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

मामूली विवाद कुछ ही मिनटों में इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। शनिवार को सुबह दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत परतावल के बरियरवां के युवक शुक्रवार की देर रात परतावल चौराहे से मूर्ति लेकर जा रहे थे। अभी वह अक्टहवा के पास पहुंचे थे कि वहां के स्थानीय युवकों ने अश्लील गाना बजाने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई और आयोजकों से गाना बंद करने की मांग की। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी धक्का-मुक्की और फिर मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। शनिवार को सुबह फिर से दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में एक पक्ष के आदित्य शर्मा, सचिन, शिवम सिंह, युवराज व दूसरे पक्ष के अक्षय विश्वकर्मा, मनीष राजभर, राहुल साहनी, शिवम साहनी, राज का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed