फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nimatch Football Association won the first match

पहला मैच नीमच फुटबाल एसोसिएट ने जीता

Fri, 12 Jan 2018 12:21 AM IST
महराजगंज (ब्यूूूराो)
महराजगंज (ब्यूूूराो) Updated Fri, 12 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nimatch Football Association won the first match
मैच - फोटो : amarujala
महराजगंज। स्थानीय नेहरू पीजी कालेज खेल मैदान में गुरुवार को अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ी आये हैं। प्रथम मैच नीमच फुटबाल एसोसिएट और ईस्टर्न रेलवे आसनसोल के बीच हुआ। इसके मुख्य अतिथि एएसपी आशुतोष कुमार शुक्ला और विशिष्ठ अतिथि सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मैच के प्रथम हाफ के 10 वें मिनट में नीमच मध्यप्रदेश की टीम के शाहरुख पठान ने गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाया। आसनसोल की टीम गोल दागने के लिए प्रयास करती रही लेकिन आसनसोल की टीम गोल दागने में विफल रही। मैच के अंत मे नीमच फुटबाल मध्यप्रदेश ने आसनसोल को 1-0 से हराकर विजयी रहा। इसी क्रम में दूसरा मैच अरविंदो फुटबाल अकादमी कलकत्ता और कामाख्या बक्सर विहार के बीच हुआ। इस मैच के मुख्य अतिथि पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पांडेय रहे। मुख्यअतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का प्रारम्भ किया। मैच के दौरान दोनों टीमें एक दूसरे पर प्रहार करती रही लेकिन खेल के अंत तक कोई भी टीम गोल नहीं दाग पाई। बराबरी पर मैच समाप्त हुआ। इस मौके पर राम नक्षत्र गुप्ता, शराफत अली, अरशद अली, श्रवण पटेल, विजय बहादुर सिंह, विमल पांडेय, कयामुद्दीन सिद्दीकी, अफाक खान, अवनीश नारायण त्रिपाठी, रमेश जायसवाल, रवि नायक, तबरेज खान, द्वारिका नाथ गुप्ता, विनोद एडवोकेट, जोखन प्रधान,  धीरज कुमार, अजय यादव, अशोक सिंह, सुनील, योगेश चन्द रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed