{"_id":"6588186ee226fe3fea0ea5c4","slug":"newly-married-womans-health-suddenly-deteriorated-she-died-during-treatment-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12384-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नवविवाहिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नवविवाहिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत
Sun, 24 Dec 2023 05:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 24 Dec 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र शिकारपुर गांव के बहादुरगंज टोला निवासी 20 वर्षीय निशा शर्मा की शनिवार को दिन में अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उसकी मौत हो गई। विषाक्त पदार्थ खाने से मौत होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी भैरवा निवासी ब्रह्मा शर्मा की बेटी निशा की शादी सात माह पूर्व बहादुरगंज टोला निवासी नीलकमल शर्मा से हुई थी। निशा का पति विदेश कमाने गया है। घर पर निशा और उसकी सास व ससुर रहते थे। शनिवार को उसके ससुर कहीं गए थे। घर पर निशा और उसकी सास थीं। तभी अचानक निशा की तबीयत खराब हो गई। ससुरालियों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके कमरे से विषाक्त पदार्थ की एक पुड़िया मिली है। बताया जा रहा है कि निशा की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। ससुरालियों ने उसकी झाड़-फूंक भी कराई थी।
भिटौली थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना के अनुसार नवविवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक जानकारी मिल सकेगी। तहरीर के अनुसार जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।