फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   New Year's morning will be foggy, with the westerly wind making you feel icy cold.

Maharajganj News: धुंध में होगी नए साल की सुबह, पछुआ कराएगी बर्फीली ठंड का एहसास

Thu, 01 Jan 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
New Year's morning will be foggy, with the westerly wind making you feel icy cold.
सक्सेना चौक पर अलाव के पास बैठे लोग। 
घने कोहरे के जोन में शामिल है तराई का जिला महराजगंज
विज्ञापन

तापमान बढ़ा गलन बरकरार, दृश्यता में मामूली सुधार
महराजगंज। नए वर्ष की सुबह कोहरे की धुंध के साथ होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने घने कोहरे के जोन से पश्चिमी जनपदों को बाहर किया है लेकिन तराई का जिला अभी भी अलर्ट जोन का हिस्सा है। ऐसे में घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रभाव नए साल के पहले दिन देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं तेज रफ्तार में पछुआ बर्फीली ठंड का एहसास कराएगी।
बुधवार को कोहरे व गलन भरी ठंड में विशेष परिवर्तन नहीं दिखा और अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह घने कोहरे में लिपटी रही। दोपहर बाद 5 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से चली पछुआ ने गलन बढ़ाने का काम किया। दोपहर 11:30 से 12:00 बजे के बीच कोहरा कुछ हद तक छंटने से दृश्यता में वृद्धि तो हुई लेकिन यह देर तक कायम न रह सकी। पछुआ हवा के चलते दोपहर दो बजे के बाद कोहरे का ग्राफ एक बार फिर बढ़ा तो दृश्यता फिर न्यून होती गई। शाम पांच बजे कि स्थिति यह रही कि घर के भीतर कोई हो अथवा बाहर हाथ-पैर तेजी से सुन्न पड़ने लगे और अलाव की राहत भरी आंच के सहारे बर्फीले गलन से निजात का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

दृश्यता ठीक होने के कारण सड़क पर आवागमन दोपहर के लगभग दो घंटे सामान्य रही लेकिन फिर दृश्यता घटने के चलते आवागमन प्रभावित हो गई। सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। आगामी दो दिन अभी किसी विशेष परिवर्तन की संभावना मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नहीं है। फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ठंड में सतर्कता जरूरी
बढ़ती गलन भरी ठंड के बीच स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क रहने की जरूरत बताई है। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि हृदय रोगियों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। सर्दी, खांसी, बुखार, जोड़ों के दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। इसलिए बचकर रहें। गरम पेय पदार्थ, संतुलित भोजन और ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल करें। ठंड में बाहर निकलने से परहेज करें।
कारोबार पर सीधी मार
गलन भरी सर्दी का सबसे अधिक नुकसान छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। ठेला-पटरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के मुताबिक रोजाना की आमदनी प्रभावित हो रही है। सब्जी कारोबारी शंभु ने बताया कि गलन भरी सर्दी में ग्राहक कम निकल रहे, इससे बिक्री प्रभावित हो रही है।

वर्जन
तराई का महराजगंज जनपद अभी ऑरेंज अलर्ट के जोन में शामिल है। घने कोहरे के साथ शीतलहर के हालात 2 जनवरी तक बने रहने वाले हैं। पछुआ के प्रभाव से गलन बनी रहेगी। शनिवार से मौसम सुधरने के संकेत हैं।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed