फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   New Year: Youth immersed in celebration as soon as the clock struck 12

नववर्ष : रात 12 बजते ही जश्न में डूबे युवा

Thu, 01 Jan 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
New Year: Youth immersed in celebration as soon as the clock struck 12
नगर में नए वर्ष के आगमन पर डीजे पर थिरकते युवा। 
केक काटकर और पटाखे फोड़कर किया खुशी का इजहार, जमकर मनाया जश्न
विज्ञापन

देर रात तक डीजे की धुन पर लोग थिरकते रहे, पूरा शहर गूंजता रहा
महराजगंज। नए साल 2026 के स्वागत में जिले भर में उत्साह की लहर है। शहर से लेकर नेपाल सीमा तक हर तरफ जश्न का माहौल है। जैसे ही रात 12 बजे, युवाओं ने केक काटे, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को नए साल की बधाइयां दीं। देर रात तक डीजे की धुन पर लोग थिरकते रहे, जिससे पूरा शहर गूंजता रहा। होटल और रेस्टोरेंट गुलजार हो गए, जहा्ं विशेष पकवानों के साथ ग्राहकों को आकर्षक छूट भी ऑफर की गई।
जिले में नववर्ष का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया। शहर के प्रमुख होटलों में देर रात तक डीजे पार्टी आयोजित की गई। लोग देर रात तक फिल्मी गानों की धुन पर जमकर नाचे। बुधवार को परिवार के साथ मिलकर लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया और पुराने साल को विदाई देकर नए साल का स्वागत किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। नेपाल सीमा से आने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी ली गई और जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पेट्रोलिंग देर रात तक जारी रही। इससे किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। होटल व्यवसायियों ने नए साल को लेकर खास तैयारियां की थीं। मेन्यू में विशेष डिशेज शामिल की गईं और डेकोरेशन से लेकर लाइटिंग तक सब कुछ आकर्षक बनाया गया। रात 12 बजे सामूहिक रूप से केक काटा गया और आतिशबाजी का नजारा देखते ही बनता था। शहर के युवा देर रात तक सड़कों पर घूमते और जश्न मनाते नजर आए।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न स्थानों पर भी छोटे-बड़े आयोजन हुए। गोरखपुर रोड पर एक मैरिज हॉल में कार्यक्रम तो बरवा विद्यापति सर्वेश के नेतृत्व में युवाओं की टोली ने उत्सव मनाया। उन्होंने केक काटा, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं, पिपरदेरा स्थित रिसॉर्ट पर नए वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed