{"_id":"6952e0026acd03708309d19c","slug":"new-year-social-media-is-being-monitored-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-167914-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष : सोशल मीडिया की हो रही मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष : सोशल मीडिया की हो रही मॉनिटरिंग
विज्ञापन
महराजगंज। नववर्ष के स्वागत एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिले भर में व्यापक सुरक्षा तैयारियां की हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि 31 दिसंबर की रात से एक जनवरी तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
नववर्ष के दौरान होटलों, क्लबों, मनोरंजन गृहों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं पिकनिक स्पॉट् पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च और नियमित फुट पेट्रोलिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि नववर्ष के अवसर पर लेहड़ा मंदिर, दुर्गा मंदिर महराजगंज, सोनाड़ी देवी, बोकड़ा देवी, बनैलिया माता मंदिर नौतनवां, दर्जनिया ताल, निचलौल पार्क सहित अन्य प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों की सादे वस्त्रों में ड्यूटी लगाई गई है। वहीं यूपी-112 को भी प्रभावी रूप से तैनात किया गया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि होटलों, बाजारों और आयोजन स्थलों के निकास बिंदुओं पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग प्रबंधन, डायवर्जन प्वाइंट और मोबाइल बैरियर लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया की 24 घंटे मॉनिटरिंग कर भ्रामक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।