फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   New year is coming with a gift, electricity will be available for 21 hours

Maharajganj News: सौगात लेकर आ रहा नया साल, 21 घंटे मिलेगी बिजली

Sun, 24 Dec 2023 05:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 24 Dec 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
New year is coming with a gift, electricity will be available for 21 hours
चौक बाजार। नया साल नगर पंचायतवासियों के लिए सौगात लेकर आ रहा है। अब बिजली कटौती से नगरवासियों को छुटकारा मिल जाएगा। अब यहां के लोगों को 21 घंटे मिलेगी। इसके लिए लोहे के बड़े पोल लगाए जा रहे हैं। नए वर्ष के पहले सप्ताह तक काम सम्पन्न होने की उम्मीद है। रविवार को काम के चलते पूरे दिन बिजली कटी रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चौक फिडर से नगर पंचायत को बिजली की आपूर्ति होती है। कहने के लिए 18 घंटे की आपूर्ति होती है, लेकिन हकीकत में 12 से 15 घंटे ही नगरवासियों को बिजली मिल पाती है। वहीं ट्रिप से अलग परेशानी झेलनी पड़ती है। इन समस्याओं से लोगों को निजात दिलाने के उद्देश्य से नगर पंचायत का अलग फिडर बनाया जा रहा है, जिससे नगरवासियों को ट्रिप व कटौती से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

इसके लिए करीब 100 लोहे के पोल लगाए जा रहे है। यह पोल ठेकी चौराहे से देवी चौराहा, धरमपुर, टेंगरहना बरगदही, बसंतनाथ, केवलापुर कला में लगाए जा रहा है। रविवार को सुबह आठ बजे से नगर पंचायत में बिजली गुल रही। बिजली कटौती की सूचना नहीं होने से लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत निवासी गृहणी सीमा तिवारी ने बताया कि पति की तबीयत खराब है। चिकित्सक ने घर पर रखकर इलाज करते रहने की सलाह दी है, लेकिन बिजली आपूर्ति ठप होने से मशीन नहीं चल पाई। जानकारी रहती तो सुबह ही उठकर मशीन वाला इलाज कर लेती। बिजली आने का इंतजार कर रही हूं।
स्थानीय स्कूल में टाइल्स लगा रहे धनेश ने बताया कि ठेका लेकर काम करता हूं। आज सुबह से ही विद्यालय में आकर बैठा हूं। बिजली कटौती की जानकारी रही होती तो आज काम करने नहीं आता। गेहूं को सिचाई करनी थी। मजदूरी का नुकसान भी हुआ और कोई काम भी नहीं कर पाया।

अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के लिए अलग से फिडर बनाया जा रहा है, ताकि 21 घंटे बिजली नगरवासियों को मिल सके। इसके लिए थोड़ी परेशानी हो रही है। नए साल के पहले सप्ताह से नगरवासियों को पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed