फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   new year celebration

नव वर्ष के जश्न में डूबे रहे लोग

Sat, 01 Jan 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
new year celebration
मऊपाकड़ चौराहे पर नए वर्ष पर गुब्बारों की खरीदारी करते लोग।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
नव वर्ष के जश्न में डूबे रहे लोग
विज्ञापन

- गुब्बारों से सजी गाड़ियों के साथ निकली युवाओं की टोली
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नव वर्ष पर जिले के लोगों ने खूब जश्न मनाया। गुब्बारों से सजी गाड़ियों को लेकर युवाओं की टोली हैप्पी न्यू इयर बोलते हुए निकले। वहीं मंदिरों में मत्था टेकर लोगों को नए वर्ष की शुरुआत की।
वन क्षेत्रों में लोगों ने भ्रमण कर अपने नए साल का उत्सव मनाया। वहीं गोवंश की सेवा करके नए साल का स्वागत भी किया गया। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का दौर चला।
विज्ञापन

क्षेत्र के महेंद्रानंद जायसवाल, आत्माराम गुप्त, द्वारिका नाथ ने कहा कि नए साल में कोरोना का प्रभाव कम हो, सभी लोग सुखी एवं स्वस्थ रहें यही कामना की गई। बोकडा देवी मंदिर, लेहडा दुर्गा मंदिर पर लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं टीकुलहिया, कुडिया माता मंदिर पर लोगों ने पूजा की। दर्जिनिया ताल पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के चेहरी गांव में गो आश्रय केंद्र पर ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने गोवंश की सेवा कर नव वर्ष मनाया। इस दौरान ऋषि देव, रमेश सिंह, सुरेश निषाद, जितेंद्र, तेजा, श्रीभागवत, सुरेश, चंद्रशेखर, जीउत, मोतीलाल आदि मौजूद रहे। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कटहर शिव मंदिर में पूजा की।

अधिक्ताओं ने रैली निकालकर मनाया नव वर्ष
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को रैली निकालकर नव वर्ष मनाया गया। अध्यक्ष अवनीश नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में गाड़ियों का लंबा काफीला निकला। संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed