फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nephew strangles uncle to death in broad daylight

Maharajganj News: भतीजे ने गला घोटकर चाचा को दिनदहाड़े मार डाला

Sun, 05 Mar 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 05 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Nephew strangles uncle to death in broad daylight
रघु गुप्ता
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में भतीजे ने शनिवार सुबह दिनदहाड़े सगे चाचा की गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी ने चाचा के परिवार के एक शख्स का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। वह बार बार उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। चाचा ने इसका विरोध किया उनकी जान ले ली। घटना से आक्रोशित परिजनों ने एसपी आवास पर हंगामा किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बरियारपुर गांव के रघु गुप्ता (55) और नंदू गुप्ता भाई हैं। दोनों परिवारों में बीते दो साल से तनातनी चल रही है। इसी खुन्नस में नंदू के बेटे बृजेश ने परिवार के एक सदस्य का वीडियो बना लिया। इससे दोनों परिवारों में तनाव और बढ़ गया। शुक्रवार रात को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बृजेश ने रघु को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। डायल 112 पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी बृजेश को पकड़ कर थाने ले आई।
विज्ञापन

रघु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रघु रात में ही इलाज कराकर लौट आए। इधर, पुलिस ने बृजेश को भी थाने से छोड़ दिया। शनिवार सुबह रघु पशुओं को चारा डाल रहे थे। तभी बृजेश ने उन पर हमला कर दिया और गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को लेकर परिवारीजनों और ग्रामीणों में आरोपियों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। बृजेश पर कार्रवाई न करने की बात को लेकर परिजनों ने एसपी आवास के सामने हंगामा किया। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रघु की पत्नी गंगोत्री देवी की तहरीर पर आरोपी बृजेश, उनके पिता नंदू, बहन मनीषा, मां चंद्रवाती और मनीषा देवी पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed