फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nephew Elopes with His Aunt from the Extended Family in Maharajganj

महराजगंज में रिश्ता शर्मसार: पटीदारी की चाची पर आया भतीजे का दिल, लेकर भागा

Sun, 11 Oct 2026 08:42 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 11 Oct 2026 08:42 PM IST
सार

थाने में पूछताछ के दौरान विवाहिता ने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई लेकिन युवक ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Nephew Elopes with His Aunt from the Extended Family in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक का अपनी पटीदारी की चाची से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। करीब 10 दिन पहले दोनों घर से भाग गए। काफी खोजबीन के बाद अयोध्या में पकड़े गए।

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, परतावल के एक वॉर्ड निवासी युवक की शादी करीब छह महीने पहले नेपाल की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के लगभग एक महीने बाद युवक रोजगार के सिलसिले में बंगलूरू चला गया। पति के बाहर रहने के दौरान विवाहिता की बातचीत पटीदारी के ही भतीजे से होने लगी। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गया।
विज्ञापन

करीब 10 दिन पहले विवाहिता अपने रिश्ते के भतीजे के साथ घर से चली गई। काफी समय तक विवाहिता के वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। घटना की जानकारी मिलने पर बाहर कमाने गया पति भी घर लौट आया। इसके बाद उसने अपने स्तर से पत्नी की तलाश शुरू की। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों की खोजबीन शुरू हुई। शनिवार को पुलिस ने दोनों को अयोध्या में तलाश लिया। थाने में पूछताछ के दौरान विवाहिता ने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई लेकिन युवक ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों ने फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई करने की इच्छा नहीं जताई है। विवाहिता को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed