फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepal relations will strong

नेपाल से सदियों पुराने सामाजिक-सांस्कृति बंधन की डोर होगी मजबुत

Sat, 14 May 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nepal relations will strong
भारत-नेपाल के सामाजिक व सांस्कृतिक संबंध होंगे मजबूत
विज्ञापन

महराजगंज। प्रधानमंत्री मोदी की नेपाल यात्रा से दोनों देशों बीच सदियों पुराने सामाजिक व सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे। भारत व नेपाल के बीच बेटी-रोटी के रिश्तों में प्रागढ़ता आएगी। नेपाल के लुंबिनी में आयोजित बुद्ध जयंती के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को शामिल होंगे। दौरे की अधिकृत घोषणा शुक्रवार को नेपाल एवं भारतीय विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से कर दी है।
प्रधानमंत्री मोदी लुंबिनी विहार इलाके में इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज की आधारशिला रखेंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। रंगाई-पुताई समेत अन्य कार्य अंतिम चरण में हैं। पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

नेपाल के विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर नेपाल के दौरे पर आ रहे हैं। दोनों प्रधानमंत्री लुंबिनी में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पीएम मोदी लुंबिनी में मायादेवी मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। नेपाल सरकार के समन्वय के तहत लुंबिनी विकास कोष की ओर से आयोजित बुद्ध जयंती कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि साल 2014 के बाद से पीएम मोदी की यह पांचवीं नेपाल यात्रा है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा हमारी पड़ोसी पहले की नीति को आगे बढ़ाने के लिए भारत व नेपाल के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखे हुए है। यह दोनों देशों के लोगों की साझी सभ्यता और विरासत को रेखांकित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे की आधिकारिक घोषणा विदेश मंत्रालय की तरफ से कर दी गई है। पीएम के लुंबिनी दौरे के दौरान तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

- ज्ञानिन राई, प्रशासनिक अध्यक्ष, लुंबिनी विकास कोष
-----------------
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध जयंती के अवसर पर 16 मई को लुंबिनी आएंगे। पहली नजर में, भले ही यह एक सांस्कृतिक यात्रा है, लेकिन उनकी यात्रा भू-राजनीतिक हितों के लिए भी तैयार है। पड़ोसी पहले नीति के तहत 2014 में भूटान और नेपाल की अपनी यात्रा से पीएम मोदी ने कूटनीति की शुरुआत की, तब से नेपाल की तीन राजकीय यात्रा कर चुके हैं। अपनी प्रत्येक यात्रा के दौरान, वह नेपाल के कुछ धार्मिक स्थलों का दौरा किए हैं। इससे नेपाल में धार्मिक पर्यटन का महत्वपूर्ण प्रसार हुआ है।
- डॉ. शांत कुमार शर्मा, अध्यक्ष, भारत नेपाल मैत्री संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed