फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepal Police had been working for a month to catch the driver

Maharajganj News: चालक को पकड़ने के लिए एक महीने से लगी थी नेपाल पुलिस

Thu, 18 Apr 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 Apr 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Nepal Police had been working for a month to catch the driver
भैरहवा/सोनौली। नेपाल शसस्त्र पुलिस ने इंटेलिजेंस की गोपनीय सूचना के आधार एक भारतीय ट्रक से 272 किलो गांजा बरामद किया। इस ट्रक को पकड़ने के लिए बीते एक महीने से नेपाल खुफिया विभाग की टीम लगी थी। मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे सरहद से सटे बेलहिया बाईपास पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गाजा के साथ पकड़े गए भारतीय ट्रक चालक ने नेपाल पुलिस की पूछताछ में बताया कि उक्त समान वह नारायण घाट से 10 किमी पहले एक जंगल से उठाया है। सोनौली सीमा के रास्ते बिहार पहुंचाना था। नेपाल खुफिया विभाग ने जब उसके मोबाइल की जांच शुरू किया तो चालक द्वारा डिस्प्ले तोड़ दिया गया था। पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। बताया गया है कि उक्त चालक कई बार गांजा सोनौली और रकसौल सीमा के रास्ते बिहार पहुंचा चुका है।
विज्ञापन


सशस्त्र पुलिस अधीक्षक आनंद थापा मगर ने बताया कि सशस्त्र पुलिस बल नेपाल इंटेलिजेंस ब्यूरो की सूचना पर भारतीय ट्रक से गांजा बरामद किया गया है। उक्त ट्रक चालक के पीछे करीब एक माह से टीम लगी थी। नारायण घाट में ट्रक के कुछ सदिंग्ध वस्तु लोड करने की सूचना पर बाईपास के निकट धेराबंदी कर ट्रक कंटेनर की जांच के दौरान चालक की सीट के पीछे ऊपर नकली बॉटम के अंदर 28 बॉक्स में 272.33 किलो गांजा बरामद किया गया। चालक सतनाम सिंह निवासी दीप श्रीनगर लुधियाना पंजाब ने पूछताछ में कई राज खोले हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांजा बिहार में पहुंचाना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed