{"_id":"693c7c860cbb3b09d602a4d2","slug":"neither-worried-about-life-nor-the-world-will-pay-the-fine-but-will-not-improve-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-166564-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जान की चिंता न जहान की, जुर्माना भरेंगे पर नहीं सुधरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जान की चिंता न जहान की, जुर्माना भरेंगे पर नहीं सुधरेंगे
विज्ञापन
फोटो.....
यातायात नियमों का उल्लंघन होने पर 5,736 वाहनों का चालान कर 70.55 शमन शुल्क वसूल किया
सड़क पर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के दिखे वाहन चालक, बाइक पर सवार थे तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला उद्योग तिराहे के पास अचानक एक पिकअप मुड़ गया। इससे फरेंदा की ओर से आने वाले वाहनों को कुछ देर तक रुकना पड़ा। करीब तीन से चार मिनट तक जाम लग गया। वहीं यातायात पुलिस कर्मी खड़े होकर देख रहे थे। होमगार्ड का एक जवान वाहनों को किनारे करा रहा था। आगे बढ़ने पर हनुमानगढ़ी पर बगैर हेलमेट के वाहनों पर फर्राटा भरते हुए लोग दिखे। इतना ही नहीं एक ही बाइक पर तीन लोग बैठे दिखे। शहर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के अभाव के कारण रोजाना राहगीरों को ऐसे हालात का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को शहर क्षेत्र में पड़ताल के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए कई वाहन चालक दिखे।
बस स्टेशन के पास यातायात पुलिसकर्मी सजग दिखे। यहां वाहन चालकों को रोक कर समझाया जा रहा था। सोनपति देवी महिला महाविद्यालय के सामने चौक बाजार रोड पर आगे बढ़ने पर बाइक पर स्टंट करते हुए एक युवक दिखा। कैमरे में कैद होने के पहले ही वह आगे बढ़ गया। नियम तोड़ने के मामले में कार सवार भी पीछे नहीं दिखे। बहुत ही कम कार सवार सीट बेल्ट का इस्तेमाल करते हैं। चालान की बढ़ी संख्या से ही अनुमान लगाया जा सकता है कि वाहन चालक नियमों के प्रति कितने गंभीर हैं। नो पेट्रोल नो फ्यूल का फरमान भी बेअसर दिखा। शहर के पेट्रोलपंपों पर बगैर हेलमेट वाले बाइक चालक आसानी से तेल लेकर चले गए। फरमान जारी होने के कुछ दिन तक इसका असर दिखा, लेकिन बाद में बेअसर हो गया।
बीते माह यातायात जागरूकता अभियान के तहत नियमों का पालन कराने पर जोर दिया गया है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 5,736 वाहनों का चालान कर 70.55 लाख रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। अभियान के बावजूद कायदे कानून तोड़ते हुए लोग सड़कों पर फर्राटा भरते रहे। यातायात पुलिस अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है लेकिन लोग यातायात नियमों के प्रति गंभीर नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हेलमेट नहीं लगाने वाले 3,026 चालकों का चालान
नवंबर के अभियान के दौरान हेलमेट नहीं लगाने पर 3,026 वाहनों का चालान कर 30.26 लाख रुपये, नशे में वाहन चलाने पर 36 वाहनों का चालान कर 36,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 90 वाहन चालकों से 90,000 रुपये, मोबाइल से बात करने पर 13 चालकों का चालान कर 13,000 रुपये, गलत दिशा से वाहन चलाने पर 153 वाहनों का चालान कर 3.06 लाख रुपये और स्टंट करने पर 2 वाहन चालकों से 10,000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही तीन सवारी 484 बाइक चालकों से 4.84 लाख रुपये, ओवर स्पीड पर 34 वाहन चालकों से 78,000 रुपये साथ ही पांच नाबालिगों से 50,000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।
लाइसेंस नहीं होने पर 1241 का चालान
छह वाहन चालकों से काली फिल्म लगाने पर 15,000 रुपये, 403 वाहन चालकों से बीमा नहीं होने पर 8.34 लाख रुपये, 90 वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने पर 47,500 रुपये, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर 1,241 लोगों का चालान कर 9.55 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। दो वाहनों में हूटर सायरन मिलने पर 2,000 रुपये, चार वाहनों में प्रेशर हॉर्न मिलने पर 40,000 रुपये व जाति सूचक, पद सूचक, संप्रदाय सूचक शब्द लिखे होने पर 147 वाहन चालकों का चालान कर 7.45 लाख जुर्माना वसूल किया गया।
कोट...
यातायात नियमों का पालन करने की दिशा में जागरूकता बेहद जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से दुर्घटना हो सकती है। कुछ लोग तात्कालिक फायदे के लिए जानबूझकर जान जोखिम में डालते हैं।
आत्मा राम दुबे, शास्त्री नगर
-- -- -- -- -- -- -
जागरूकता अभियान के दौरान दी जाने वाली सीख पर अमल करना चाहिए। समाज में प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा के प्रति सचेत रहना चाहिए। जुर्माना भरने के बाद ही जागरूकता नहीं आ रही है।
-संदीप गुप्ता, हमीद नगर
-- -- -- -- -- -- -- --
केस नंबर एक-
सात दिसंबर को हरिहरपुर टोला मोतीपुर निवासी रमेश साहनी (29) बाइक से घर आ रहे थे। तेज गति होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में रमेश की मौत हो गई थी। लोगों के मुताबिक वह हेलमेट नहीं पहने थे।
-- -- -- -- -- -- -- -
केस नंबर दो-
छह दिसंबर को पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 5 के कबीर नगर निवासी धर्मेन्द्र मौर्या बाइक से परतावल गए थे। वापस घर आते समय बभनौली जंगल के पास पिकअप से टकरा गए थे। उनका हेलमेट चूर हो गया था। लोगों के मुताबिक गाड़ी की काफी गति तेज थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
वर्जन
यातायात नियमों का पालन न करने के मामले में लगातार कार्रवाई हो रही है। समय-समय पर जागरूकता के कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। लोगों को खुद भी नियमों के प्रति सचेत रहना चाहिए। नियम का पालन करने से दुर्घटनाएं कम होंगी।
-सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक