फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Neither seating arrangement nor toilet arrangement for passengers

Maharajganj News: यात्रियों के लिए न बैठने की व्यवस्था, न ही शौचालय का इंतजाम

Mon, 11 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 11 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Neither seating arrangement nor toilet arrangement for passengers
निचलौल। बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का अभाव है। यहां पर यात्रियों के बैठने के लिए न कोई व्यवस्था है, न ही शौचालय और पेयजल का इंतजाम है। हालांकि यहां पर दो शौचालय और पानी की टंकी बनी है, लेकिन यह प्रयोग करने के लायक नहीं है। बस स्टेशन पर सफाई व्यवस्था भी बदतर है। बस स्टेशन की तस्वीर यह बताने के लिए काफी है कि विभाग के जिम्मेदार इस पर कितना ध्यान देते हैं। इतना ही नहीं जनप्रतिनिधियों का भी इस ओर ध्यान नहीं है। स्टेशन पर गंदगी के कारण यात्री परिसर में न आकर सड़क के किनारे पटरियों पर ही खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर जाने के लिए बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रहे यात्री विनोद कनौजिया ने कहा कि बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए कोई सुविधाएं नहीं है। अगर विभाग के जिम्मेदार इस ओर ध्यान देते तो यह स्थिति नहीं होती। वही महराजगंज जाने के लिए इंतजार में खड़े यात्री कैलाश तिवारी ने कहा रोडवेज बसों का केवल किराया बढ़ाया जा रहा है, लेकिन बस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। बस स्टेशन की शौचालय, पानी टंकी, बैठने की कुर्सियां बदहाल हैं।
विज्ञापन

सिंदुरिया जाने के खड़े यात्री गुड्डू भारती ने कहा कि बस स्टेशन पर यात्रियों को बैठने और शौचालय की व्यवस्था तो दूर पीने के लिए पानी तक नहीं है। दुकानों से बोतल की पानी खरीदना पड़ता है। श्यामदेरवा जाने के लिए खड़ीं बंदना ने कहा बस स्टेशन परिसर में हर तरफ गंदगी है। बस स्टेशन के अंदर प्रवेश करने पर चारों तरफ से दुर्गंध उठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टेशन प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि डिपो से वर्तमान में 55 बसें संचालित हो रही हैं। बस स्टेशन से बनारस, इलाहाबाद, गोरखपुर, जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों के यात्रियों का आवागमन प्रतिदिन होता है। बस स्टेशन पर एमएसटी भी बन रही है। बस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। बजट मिलने के बाद दुरुस्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed