{"_id":"684f1c52c1fff1eda10ecb99","slug":"neighbor-accused-of-breaking-scooty-and-threatening-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-151950-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पड़ोसी पर स्कूटी तोड़ने और धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पड़ोसी पर स्कूटी तोड़ने और धमकी देने का आरोप
Mon, 16 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के धनेवा धनेई निवासी कृष्णा कुमार ने पड़ोसी बबलू यादव के खिलाफ स्कूटी तोड़ने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। घटना 13 जून की रात 11 बजे की बताई जा रही है।
कृष्णा कुमार ने बताया कि बबलू यादव ने स्कूटी में बाइक से जान बूझकर बार-बार टक्कर मारी, जिससे स्कूटी को नुकसान पहुंचा। विरोध करने पर बबलू ने फिर से टक्कर मार दी। गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में कृष्णा के बाएं पैर की उंगली में चोट आई। आरोप है कि शोर सुनकर कृष्णा की पत्नी जब उन्हें बचाने आईं तो बबलू ने पत्नी को भी अपशब्द कहे। पूरी घटना कृष्णा के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कृष्णा ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने बताया की आरोपी बबलू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।