फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Need to imbibe Buddha's teachings: Vijay

बुद्ध के उपदेशों को आत्मसात करने की जरूरत : विजय

Fri, 17 Oct 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Need to imbibe Buddha's teachings: Vijay
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनरसिहा कला में स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह पर आयोजित तीन दिवसीय बौद्ध सम्मेलन का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। मुख्यातिथि पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने कहा कि संपूर्ण विश्व को मानवता का संदेश देने वाले तथागत बुद्ध के उपदेशों का अनुसरण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और भारत सरकार के द्वारा जिस तरह से देवदह में विकास कार्य हो रहे हैं, जल्द ही विश्व पटल पर देवदह का नाम होगा। विश्व मानचित्र पर महराजगंज जनपद का नाम होगा। विदेशी पर्यटकों के आगमन से स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और युवाओं का पलायन रुकेगा। देवदह का विकास होने पर यहां के हर धर्म, वर्ग, संप्रदाय का पूर्ण रूप से उत्थान होगा। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति और पूर्वांचल कोरी जागृति संस्थान उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित बौद्ध सम्मेलन में पूरे देश से बौद्ध भिक्षुओं का जमावड़ा हुआ। 14 से 16 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में बौद्ध धर्म की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने कहा कि बौद्ध धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। इस दौरान सुग्रीव राम, श्रवण कुमार पटेल, डॉ. ममता ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राव ने किया। इस अवसर पर भंते अमित प्रिय, जितेंद्र राव, महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीचन्द्र पटेल, रोहित गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed