{"_id":"6ad13d1a6b3126c1880a269b","slug":"necessary-action-will-also-be-taken-to-rectify-any-errors-in-the-details-recorded-in-the-electoral-roll-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187233-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 17 और 24 को लगेंगे विशेष कैंप मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 17 और 24 को लगेंगे विशेष कैंप मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम
विज्ञापन
महराजगंज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले में 17 और 24 अक्तूबर को विशेष मतदाता कैंप आयोजित किए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लगने वाले इन कैंपों में पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के साथ ही नाम, फोटो और अन्य विवरणों में त्रुटियों को भी ठीक करा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जिले के सभी मतदान बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कैंप लगाए जाएंगे। इसमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में किसी प्रकार की गलती होने पर उसे दुरुस्त कराने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कैंप में लोग अद्यतन फोटोयुक्त पहचान पत्र, निवास संबंधी अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति और उपलब्ध होने पर परिवार के सदस्यों के मतदाता पहचान पत्र साथ लेकर आएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कैंपों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।