फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ndia's economy at number five in the world: Pankaj

भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवें नंबर पर : पंकज

Tue, 13 Jun 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
ndia's economy at number five in the world: Pankaj
भाजपा नेताओं ने जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। भाजपा की ओर से सदर ब्लॉक सभागार में सोमवार को सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मेलन हुआ। इसमें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान से भी ऊपर था। वर्ष 2014 में सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी ने देश को नई उंचाई दी और सम्मान दिलाने का काम किया है। भारत की अर्थव्यवस्था आज विश्व में पांचवें नंबर पर है।
उन्होंने कहा कि भाजपा से पहले की सरकार की योजनाओं में बिचौलियों का बोलबाला रहता था। आज विपक्ष मोदी को रोकने में एकजुट हो रहे हैं। ऐसे में देश को मोदी की जरूरत है।विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा की सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है। जबकि भाजपा की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, राम हरख गुप्ता, कृष्ण गोपाल जायसवाल, दिलीप शर्मा, गौतम पटेल, कमलेश वर्मा, इंद्रमणि वर्मा, टीटू राय, रमाकांत जायसवाल, राम संवारे यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिसवा नगर पालिका कार्यालय परिसर में सोमवार को लाभार्थी सम्मेलन हुआ। भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में गरीब, मजदूर, महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिलने के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार मिला हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने की। इस दौरान गिरिजेश जायसवाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमरेंद्र मल्ल, अमित अंजन, रामनारायण खरवार, दीपक चौधरी, धर्मनाथ खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed