{"_id":"6364114b4458ab5c234384aa","slug":"ndians-beter-in-roopandehi-reshaling-maharajganj-news-gkp4560765149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: रूपनदेही कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवानों का दबदबा, दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: रूपनदेही कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवानों का दबदबा, दिखाया दम
Fri, 04 Nov 2022 02:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 02:51 PM IST
सार
ग्राम सभापति विद्या प्रसाद यादव ने कहा कि रोहिणी ग्रामीण नगर पालिका द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का आयोजन कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। रोहिणी ग्रामीण नगर पालिका के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रसाद गौतम ने कहा कि ग्रामीण नगर पालिका ने इस वर्ष से खिलाड़ियों के उत्साह और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन
नेपाल में कुश्ती।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नेपाल के रूपनदेही जिले के रोहिणी ग्रामीण नगर पालिका द्वारा आयोजित खुली कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवानों का दबदबा रहा। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में दिल्ली के विनोद ने एक लाख एक हजार 111 रुपए का पहला पुरस्कार जीता। वह भारत के ही पठानकोट के बब्बी को हराकर विजेता बने। भारत के गोरखपुर के जितेंद्र पहलवान दूसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
दूसरे नंबर पर आकर उन्होंने 5 1 हजार 111 रुपये जीतह्य। जितेंद्र ने हरियाणा के भीम पहलवान को हराया। हरियाणा के मुन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने तीसरा पुरस्कार 25 हजार 111 रुपये पुरस्कार प्राप्त किया। पनियरा के गुड्डू को सांत्वना पुरस्कार मिला।