फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NDA will get more seats in 2024 than before: Rajnath

2024 में पहले से ज्यादा एनडीए को मिलेंगी सीटें : राजनाथ

Fri, 09 Jun 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
NDA will get more seats in 2024 than before: Rajnath
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के निजी कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हि
महराजगंज आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 में एनडीए को पहले से ज्यादा बहुमत मिलेगा। वह बृहस्पतिवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के घर पारिवारिक समारोह में शिरकत करने आए थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
रक्षा मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जन सामान्य की विश्वसनीयता बढ़ी है। देश की जनता को पीएम मोदी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व की एनडीए सरकार को न केवल स्पष्ट बहुमत मिलेगा, बल्कि पिछली बार से अधिक सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन

अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उठाए सवालों के जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस सच्चाई को कोई नकार नहीं सकता कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। पहले लोग भारत की बातों को उतनी गंभीरता से नहीं लेते थे, जितनी गंभीरता से इस समय लेते हैं। आज अगर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed