फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NCD program details will now be recorded on the e-Kavach portal

Maharajganj News: एनसीडी कार्यक्रम का ब्यौरा अब ई-कवच पोर्टल पर होगा दर्ज

Wed, 21 Jan 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
NCD program details will now be recorded on the e-Kavach portal
अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी चिकित्सा अधीक्षकों को मिली
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम की रोकथाम, उपचार और निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एनसीडी कार्यक्रम का ब्यौरा अब ई-कवच पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह व्यवस्था लागू करने के बाद एनसीडी से संबंधित आंकड़ों का डिजिटल संकलन, विश्लेषण और निगरानी सुचारु रूप से की जा सकेगी।

जानकारी के अनुसार, जिले में गैर संचारी रोगों की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग और प्रभावी प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाने के लिए कार्ययोजना तैयार की। अभियान की शुरुआत हो चुकी है और उसे 28 फरवरी तक संचालित किया होगी। अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी चिकित्सा अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, मुख कैंसर समेत अन्य गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के दौरान चिह्नित मरीजों को निशुल्क जांच, उपचार, दवाएं और आवश्यक क्लीनिकल सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है ताकि बीमारी की गंभीरता को शुरुआती चरण में ही रोका जा सके।
विज्ञापन




डिप्टी सीएमओ डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि एनसीडी से संबंधित सभी आंकड़ों की ई-कवच पोर्टल पर डाटा फीडिंग प्राथमिकता के आधार पर की जाए। ई-कवच पोर्टल पर उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर जैसी गंभीर गैर संचारी बीमारियों की स्क्रीनिंग, जांच, उपचार और फॉलोअप से जुड़ी सभी सूचनाएं दर्ज की जाएंगी। इसके तहत जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों एवं जिला अस्पताल को पोर्टल से जोड़ा गया है ताकि जिलेभर का डाटा एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed