फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NCC is preparing the youth

Maharajganj News: युवाओं को तैयार कर रहा एनसीसी

Sat, 06 Dec 2025 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
NCC is preparing the youth
सिसवा बाजार। क्षेत्र के परमहंस पाल पीजी कॉलेज गुरली में 102 यूपी बटालियन गोरखपुर मुख्यालय की ओर से संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। शुक्रवार को शिविर के पांचवें दिन कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण में शस्त्र, मैप, ड्रिल, फ्लैग एरिया, क्वार्टर गार्ड, स्वास्थ्य शिक्षा, डिजास्टर मैनेजमेंट पर प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण संगठन नहीं बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना जगाने वाला राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच है। ये संगठन देश की सेनाओं के लिए सबसे विश्वसनीय युवा शक्ति तैयार कर रहा है। एनसीसी कैडेट्स फील्ड क्राफ्ट, वेपन ट्रेनिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग, फर्स्ट-एड, आपदा प्रबंधन, और एडवेंचर गतिविधियों के माध्यम से सैन्य वातावरण का वास्तविक अनुभव प्राप्त करते हैं। सैन्य सेवा में चयन के दौरान ‘सी’ सर्टिफिकेट वाले कैडेट्स को सशस्त्र सेनाओं में प्रवेश के दौरान विशेष वरीयता दी जाती है। डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने दुर्घटना एवं आपातस्थिति में पीड़ित व्यक्ति को त्वरित सीपीआर देकर जान बचाने का प्रशिक्षण दिया। एएनओ लेफ्टिनेंट हेमंत कुमार यादव, लेफ्टिनेंट डॉ संदीप कुमार श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट डॉ.अनुपम सहाय, थर्ड अफसर राकेश कुमार साहनी, टीओ वैभव दुबे, आशीष सिंह ने कैडेट्स को सामाजिक दायित्व के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा के नेतृत्व में सूबेदार गुरनाम सिंह, सूबेदार सुमेर सिंह, सूबेदार बंसी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed