{"_id":"6a1c9b8151274f75a500f322","slug":"ncc-cadets-visited-the-old-age-home-and-enquired-about-the-well-being-of-the-elderly-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-178362-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एनसीसी कैडेट्स पहुंचे वृद्धा आश्रम, वृद्धजन का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एनसीसी कैडेट्स पहुंचे वृद्धा आश्रम, वृद्धजन का जाना हाल
विज्ञापन
फरेंदा। 102 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा व परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स रविवार को आधारशिला वृद्धाश्रम पहुंचे। कैडेट्स ने वृद्धजनों से मिलकर उनके साथ समय बिताया। कैडेट्स को अपने बीच पाकर वृद्धजन बेहद भावुक हो गए।
कैडेट्स ने वृद्धजनों से मिलकर उनका हाल जाना और उनके परिवार से दूर रहने का कारण भी पूछा। कई बुजुर्गों की आंखें कैडेट्स को अपने पास देखकर नम हो गईं। कैडेट्स ने बुजुर्गों में फल एवं जलपान वितरित किया व वृद्धों की सेवा का संकल्प लिया। कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने कहा कि एनसीसी अनुशासन व देशप्रेम के साथ इंसानियत भी सिखाती है। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारा पहला कर्तव्य है।
प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि युवाओं को वृद्धजनों से जुड़ना चाहिए उनकी बातें, उनका अनुभव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रबंधक प्रदीप कटियार ने कहा कि अपने बीच लोगों को पाकर वृद्धजन बहुत खुश होते हैं। काॅलेज में समारोह के दौरान कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट मिथुन मिश्रा ने 102 बटालियन के सी प्रमाणपत्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए कैडेट्स में सी प्रमाणपत्र का वितरण किया। प्रमाण पत्र पाकर कैडेट खुशी से झूम उठे।