{"_id":"6742618bb3d18d0095039a5a","slug":"ncc-cadet-took-out-public-awareness-rally-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-136433-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एनसीसी कैडेट ने निकाली जन जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एनसीसी कैडेट ने निकाली जन जागरूकता रैली
Sun, 24 Nov 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज के एनसीसी कैडेट्स की ओर से लेफ्टिनेंट राजू शर्मा के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है प्लास्टिक बंद करवाना है..., पर्यावरण है हम सब की जान, इसलिए रखो इसका ध्यान..., आदि उद्घोष के साथ आम जनमानस को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया।
साइकिल रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार मिश्रा एवं मुख्य नियंता डॉ. विपिन यादव एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राजू शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लेफ्टिनेंट राजू शर्मा ने बताया कि 24 नवंबर को एनसीसी दिवस मनाया जाएगा, जिसके उपलक्ष्य में यह सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन मानस को पर्यावरण के प्रति सचेत किया जा रहा है। इस दौरान भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. सुनील तिवारी, आलोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।