फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   navratra from today

Maharajganj News: वासंतिक नवरात्रि आज से, देेवी मां के मंदिर सजे

Wed, 22 Mar 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 22 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
navratra from today
मां लेहड़ावाली का पिंडी दर्शन, संवाद
फोटो
विज्ञापन

मां लेहड़ा देवी मंदिर पर किए गए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, नवरात्रि भर श्रद्धालुओं की रहती है भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। वासंतिक नवरात्रि बुधवार से शुरू हो रही है। इसके जिले के सभी देवी मंदिरों को सजाया जा रहा है। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ सजावट सहित सुरक्षा को लेकर तैयारी जोरों पर है। मां लेहड़ा के मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम हैं। महराजगंज के दुर्गामंदिर, मां बोकड़ा देवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों को सजाया गया है।
फरेंदा क्षेत्र की मां लेहड़ा वाली दुर्गा मंदिर का प्रसिद्ध शक्तिपीठों में एक अलग महत्व है। यह मंदिर महाभारत काल से ही लोगों की आस्था का केंद्र है। नवरात्रि के दिनों में मां लेहड़ावाली दुर्गा मंदिर पर दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच कर माथा टेकते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मनौती अवश्य पूरी होती है। आद्रवन में स्थित मां लेहड़ावाली का मंदिर महाभारत काल से ही विशेष चर्चा में रहा है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी देवीदत्त पांडेय ने बताया कि महाभारत काल में पांडवों ने अपने एक वर्ष का अज्ञातवास आद्रवन में बिताया था। उसी दौरान पांडवों ने मां से आशीर्वाद लेकर युद्ध में विजय के लिए वरदान मांगा था। द्रौपदी ने पहली बार साड़ी का किनारा फाड़कर मां को चुनरी चढ़ाई थी। तभी से चुनरी चढ़ाने की परंपरा की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य किवंदंतियों के अनुसार चीनी यात्री ह्वेनसांग के यात्रा वृतांत में भी इसकी जानकारी मिलती है। अंग्रेजी हुकूमत में एक अंग्रेज लंगड़ा साहब इस जंगल में शिकार खेलने आया करता था। शिकार की तलाश में मंदिर के पीछे चला गया। सैनिकों ने अंग्रेज को गोली चलाने से मना किया लेकिन उसने नहीं माना और गोली चला दी। गोली मां के विग्रह में लग गई। विग्रह से खून निकलने लगा। खून देखकर अंग्रेज भागने लगा और कुछ दूर जाकर लंगड़ा साहब की मौत हो गई। मंदिर से कुछ दूरी पर अंग्रेज की कब्र आज भी है।
मां लेहड़ा देवी मंदिर पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
फरेंदा। नवरात्रि के दिनों में मां लेहड़ा देवी मंदिर पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज संजय कुमार मिश्र ने बताया कि भीड़ को देखते हुए सभी को सतर्क किया गया है। सुरक्षा के लिए बाॅर्डर बैरिकेडिंग, पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा को लेकर सात निरीक्षक, 21 उपनिरीक्षक, दो महिला निरीक्षक, 70 हेडकांस्टेबल, 44 महिला कांस्टेबल, यातायात के चार व एक प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। साथ ही मेले में फायर ब्रिगेड भी मौजूद रहेगा।

मेले में खोया-पाया केंद्र, पुलिस कंट्रोल रूम व एंटी रोमियो टीम रहेगी। पुलिस सादी वर्दी में भी तैनात रहेगी। पूरे मंदिर की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। मंदिर की तरफ से अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रत्येक गतिविधि पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed