फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanwa's team champion in sports competition

Maharajganj News: खेलकूद प्रतियोगिता में नौतनवा की टीम चैंपियन

Wed, 15 Oct 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Nautanwa's team champion in sports competition
नौतनवा। नगर स्थित नौतनवा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में विभिन्न स्कूलों के मध्य चल रही दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। दो दिनों में खिलाड़ियों के बीच दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, हैमर, ऊंची कूद आदि खेल हुए। इसमें कांटे की टक्कर के बीच नौतनवा इंटर कॉलेज की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ ओवरआल चैंपियन बन अपना परचम लहराया। वहीं सरदार पटेल इंटर कॉलेज लक्ष्मीपुर टीम को दूसरे तथा मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवा की टीम को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। सभी विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को नौतनवा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम आशीष यादव एवं खेल शिक्षिका शिप्रा श्रीवास्तव द्वारा पदक व ट्राॅफी देकर उनका हौसला अफजाई की गई। इस दौरान नौतनवा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम आशीष यादव, अशोक वर्मा, शिप्रा श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा, अनवारुल्लाह खान, मुखलाल गुप्ता, क्रिकेट कोच करीम खान, अमरेश श्रीवास्तव, कमलेश पासवान, मनोज कुमार शाही आदि लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में नौतनवा इंटर कॉलेज नौतनवा, सरदार पटेल इंटर कॉलेज लक्ष्मीपुर, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज अड्डा बाजार, मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नौतनवा एवं राजकीय हाई स्कूल विशुनपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed