{"_id":"691b8464816a9e81350329f3","slug":"nautanwa-police-warned-of-construction-on-attached-property-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-164420-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कुर्क संपत्ति पर निर्माण का आरोप नौतनवा पुलिस को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कुर्क संपत्ति पर निर्माण का आरोप नौतनवा पुलिस को दी चेतावनी
विज्ञापन
नौतनवा। अधिवक्ता अमित सिंह ने नौतनवा कस्बे में एक विवादित कुर्क संपत्ति पर निर्माण कराने आरोप लगाया है। शिकायत मिलते ही हरकत में आए एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नौतनवा पुलिस को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश जारी किए हैं।
अधिवक्ता अमित सिंह का कहना है कि नौतनवा कस्बे में आराजी नंबर 766 विवादित भूमि है। जमीन पर कुछ लोग जबरन अपना कब्जा कर रहे थे। बढ़ते विवाद को देखते हुए हाल ही में प्रशासन ने उक्त जमीन को विधिक रूप से कुर्क कर पुलिस के संरक्षण में दिया गया था।
आरोप है कि कुर्की की कार्रवाई के बावजूद कुछ लोग वहां निर्माण कार्य करा रहे थे। अधिवक्ता ने एसडीएम को पत्र सौंपकर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि मामले का संज्ञान लेते हुए नौतनवा पुलिस को चेतावनी पत्र जारी किया जा रहा है। कुर्क संपत्ति पर निर्माण कराने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।