फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   National-Multar route will be two-lane

निचलौल-बहुआर मार्ग होगा टू-लेन

Thu, 02 Aug 2018 12:35 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 02 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
National-Multar route will be two-lane
निचलौल-बहुआर मार्ग होगा टू-लेन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अब निचलौल से झुलनीपुर होते बहुआर तक सड़क टूू-लेन बनेगी। इससे नेपाल सीमा तक सफर आसान होगा। यह सड़क केंद्रीय मार्ग निधि से करीब 37 करोड़ से बनेगी। सड़क की चौड़ाई के साथ ही ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो अंतर्राज्यीय कनेक्टिविटी योजना के तहत इस सड़क की सूरत बदल जाएगी।
विज्ञापन


निचलौल से झुलनीपुर तक यह सड़क करीब आठ साल पहले लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की तरफ से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई थी। इसकी चौड़ाई करीब पौने चार मीटर है। इस सड़क को अभी तीन साल पहले लोक निर्माण के प्रांतीय खंड ने हैंडओवर किया गया है। जिसकी देखरेख व रखरखाव की जिम्मेदारी भी लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को सौंपी गई है। वर्तमान में यह सड़क सरस्वती देवी महाविद्यालय, करमहिया पुल के पास तथा झुलनीपुर से पांच किमी. पहले क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से इस सड़क पर आने जाने में राहगीरों व वाहन चालकों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। इस बीच इस सड़क को टू-लेन बनाने की मंजूरी भी मिल गई है। नए प्राक्कलन के हिसाब से निचलौल से बहुआर तक करीब साढ़े तेरह किमी सड़क टू-लेन बनाई जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब 37 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर शासन में प्रस्तावित किया गया था। केंद्रीय निधि से होने वाले इस कार्य के तहत सड़क की चौड़ाई व ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। निचलौल कस्बे के रहने वाले शिक्षक रितेश प्रताप सिंह ने बताया कि अगर सड़क टू लेन बन जाएगी तो नेपाल सीमा तक सफर आसान हो जाएगा। इन दिनों झुनलीपुर बहुआर मार्ग पर सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। एडवोकेट नवनीत धर दूबे ने बताया कि टू लेन की मंजूरी मिल गई। यह सुखद संदेश है। इटहियां और त्रिवेणी जाने के लिए यह सुगम मार्ग होगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि यह सड़क टू-लेन बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है। इसके लिए निविदा भी आमंत्रित कर ली गई है। इस 13.600 किमी सड़क को 36.94 करोड़ से टू-लेन बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed