फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   national labour youth congress protesred

राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन 

Wed, 20 Apr 2016 11:34 PM IST
maharajganj
maharajganj Updated Wed, 20 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
national labour youth congress protesred
‌‌‌‌विरोध - फोटो : santosh verma
पडरौना के तमकुहीराज के विधायक के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने और आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्ण प्रताप सिंह चंदन ने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश की पुलिस निरंकुश हो गई है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। जबकि जनता के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को पुलिस उत्पीड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने पार्टी के कार्यकर्ता की सिफारिश करने पर एसआई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने डकैती और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विधायक व अन्य लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने तथा आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। इस दौरान महेंद्र सिंह, मोनू सिंह, अमरनाथ पांडेय, मनोज सिंह, रामप्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया
दुदही। तमकुहीराज के विधायक सहित छह लोगों पर डकैती व अन्य अपराधों में केस दर्ज किए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गौरी श्रीराम चौराहे पर पुलिस प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। ये कार्यकर्ता आरोपी दरोगा के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताआें की अगुवाई करते हुए तमकुहीराज के विधानसभा प्रभारी अनिल पटेल ने कहा कि पुलिस का अत्याचार बढ़ गया है। इसका विरोध करने पर पुलिस ने विधायक अजय कुमार लल्लू सहित छह लोगाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 


मनोज सिंह ने कहा कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तथा आरोपी दरोगा के विरुद्ध केस दर्ज नहीं हुआ तो व्यापक स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद इन लोगों ने पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया।

इस दौरान संजय कुशवाहा, सुनील गौंड़, अजय गुप्ता, विजुल प्रसाद, रईस अंसारी, मुन्ना, वीरेंद्र, इस्लाम, सगीर, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed