{"_id":"6362b49f6a3eda3dc37c1b62","slug":"national-income-and-merit-based-examination-on-13th-931-candidates-registered-maharajganj-news-gkp455949431","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 13 को, 931 परीक्षार्थी पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 13 को, 931 परीक्षार्थी पंजीकृत
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 13 नवंबर को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 931 परीक्षार्थी पंजीकृत है। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए नगर के जीएसवीएस इंटर कॉलेज केंद्र पर 500 तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा में 431 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रधानाध्यापकों को पेयजल, शौचालय, सफाई व परीक्षार्थियों के बैठक व्यवस्था को दुरुस्त कराने को कहा गया है। परीक्षा शुचितापूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न हो, इसके लिए जल्द ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है। जिले से कुल 931 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
- अशोक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक