फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Narayangarh-Muglin road closed due to landslide; hundreds of travelers stranded.

Maharajganj News: भूस्खलन से नारायणगढ़-मुगलिन सड़क बंद, फंसे हैं सैकड़ों यात्री

Thu, 16 Jul 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Narayangarh-Muglin road closed due to landslide; hundreds of travelers stranded.
नेपाल में भूस्खलन के बाद लगा जाम।  
वर्षा के कारण जलविरे सहित कई स्थानों पर गिरा मलबा, सड़क खोलने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल के चितवन जिले में नारायणगढ़-मुगलिन सड़क मार्ग पर भूस्खलन के कारण बुधवार को भी आवागमन पूरी तरह बंद रहा। लगातार हो रही वर्षा के चलते सड़क के कई स्थानों पर पहाड़ से मलबा गिरने और भूस्खलन होने से वाहनों का संचालन रोक दिया गया है। इससे भारतीय सहित सैकड़ों यात्री फंस गए हैं।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हुए भूस्खलन के बाद बुधवार सुबह सात बजे आवागमन शुरू हो गया था लेकिन करीब 10 बजे फिर हुए भूस्खलन के बाद संचालन बंद है। सड़क बंद होने से भारतीय पर्यटकों समेत सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

सड़क डिवीजन भरतपुर के अनुसार, रविवार रात भूस्खलन के कारण फंसे यात्रियों और वाहनों को मलबा हटाकर सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन लगातार वर्षा के कारण दोबारा कई स्थानों पर पहाड़ दरकने लगे। जलविरे सहित अन्य स्थानों पर फिर से मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने का कार्य प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन समिति की आपात बैठक के बाद चितवन जिला प्रशासन कार्यालय ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड पर अगले आदेश तक सभी प्रकार के वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है।
सड़क डिवीजन भरतपुर के प्रमुख ई. शिव खनाल ने बताया कि लगातार वर्षा के कारण सड़क खंड में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जलविरे समेत प्रभावित स्थानों पर मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। हालांकि वर्षा जारी रहने से राहत और सड़क खोलने के कार्य में बाधा आ रही है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि सड़क की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें और सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने भारतीय पर्यटकों सहित सभी यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed