फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Names of the Pradhan's entire family missing from the electoral roll.

Maharajganj News: निर्वाचन नामावली से प्रधान के पूरे परिवार का नाम गायब

Sun, 12 Jul 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Names of the Pradhan's entire family missing from the electoral roll.
अपना ही नाम जुड़वाने के लिए दर दर भटक रही महिला प्रधान
विज्ञापन

पारदर्शी पुनरीक्षण प्रक्रिया पर उठे सवाल, एसडीएम बोले-पोर्टल खुलते ही जोड़े जाएंगे नाम
महराजगंज। निचलौल तहसील क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में निर्वाचन नामावली को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक निर्वाचित महिला ग्राम प्रधान समेत उनके परिवार के कई सदस्यों का नाम वर्ष 2026 की निर्वाचक नामावली से गायब हो गया। इससे निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण की पारदर्शिता और सटीकता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
रामचंद्रही गांव निवासी उमाशंकर ने निचलौल एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हैं। वर्ष 2026 की निर्वाचक नामावली में उनके पूरे परिवार का नाम दर्ज नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कर सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उमाशंकर ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पत्नी प्रमिला देवी वर्तमान में ग्राम पंचायत की प्रशासक हैं। इसके बावजूद परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची से गायब है। जिससे परिवार के सभी सदस्यों के मतदान से वंचित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने अपने अलावा दिनेश मौर्य, किरण मौर्य और प्रमिला देवी का नाम भी मतदाता सूची में शामिल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर लोगों में भी चर्चा है कि जब एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और उनके परिवार का नाम ही मतदाता सूची से हट गया तो आम मतदाताओं की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। यह एक तरह से लापरवाही माना जाएगा, जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पोर्टल खुलते ही प्रधान समेत परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम निर्वाचन नामावली में जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed