फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nagar Panchayats will get 3.30 hours more electricity supply

Maharajganj News: नगर पंचायतों को 3.30 घंटे अधिक होगी बिजली की आपूर्ति

Mon, 07 Jul 2025 06:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 07 Jul 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayats will get 3.30 hours more electricity supply
पनियरा। क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली उप केंद्र पनियरा से नगर पंचायत के लोगों को 3.30 घंटे अधिक बिजली मिलेगी। पहले 18 घंटे बिजली मिलती थी, अब 21.30 घंटे मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह योजना सरकार ने प्रदेश के सभी नवसृजित नगर पंचायतों को दिया है। पनियरा नगर पंचायत को सोमवार से 21.30 घंटे बिजली आपूर्ति का शुभारंभ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने गांवों से अलग नगर पंचायत को अधिक बिजली देने के लिए दो करोड़ 30 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च किया है, ताकि निकाय के लोगों को अधिक सुविधा मिल सके। चेयरमैन उमेश चंद्र जायसवाल ने विद्युत कार्मिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, अधीक्षण अभियंता यशपाल सिंह, अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय, उपखंड अधिकारी राहुल द्विवेदी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed