फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nagar Panchayat, cleaning the drain routed

नगर पंचायत ने नाले की सफाई कराई

Sun, 20 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 20 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat, cleaning the drain routed
सिसवा के वार्ड दो में नाले की सफाई चेयरमैन में अपने सामने शुरू कराई।
सिसवा बाजार में एक माह से कस्बे के वार्ड नंबर दो हरिजन बस्ती में नालियों के ओवरफ्लो के चलते गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा था। वार्ड के लोगों की समस्या को अमर उजाला ने प्रकाशित किया। शनिवार को नगर पंचायत की ओर से नालियों की साफ - सफाई कराई गई। जिससे लोगाें को राहत मिली।
विज्ञापन


मुख्य नाला जाम होने से घरों का पानी सड़क के बाद दोबारा घरों में जा रहा था। वार्ड के लोगों ने नगर पंचायत से निकासी की व्यवस्था ठीक कराने की मांग की थी पर नगर पंचायत के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। 19 मार्च के अंक में समस्या प्रकाशित होने पर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में सफाई कार्य कर गंदगे पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त की गई। चेयरमैन ने बताया कि जमींदार परिवार के कारिंदों द्वारा अपनी जमीन बताते हुए नाले को अवरुद्ध कर दिया गया। शनिवार को पुलिस बल द्वारा नालियों की सफाई कर निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed