{"_id":"629a61f8d7566c55e22bf4ef","slug":"murder-accused-son-arested-maharajganj-news-gkp439157122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, पोता फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, पोता फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, पोता फरार
महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के जंगल में बीते 27 मई को हत्याकर एक वृद्ध का शव फेंका गया था। मामले में बीते बुधवार को एक बाल अपचारी पकड़ा गया था। उसने घटना के बारे में पूरी कहानी बताई। पता चला कि वृद्ध के बेटे एवं पोते ने मिलकर जमीन के लिए घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए थे। मुख्य आरोपी राधेश्याम चौधरी निवासी वर्डपुर 6 टोला पडरहवा उर्फ कड़जहिया थाना कोतवाली कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर एवं इसके पुत्र संतोष चौधरी निवासी बर्डपुर वार्ड नंबर 6 टोला पड़रहवां उर्फ करजहिया थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर की तलाश में पुलिस जुटी थी। शुक्रवार को मुख्य आरोपी राधेश्याम को मोहनापुर बाईपास से पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इसके बेटे की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
मामला यह है कि राधेश्याम चौधरी अपने पिता चन्द्रभान (मृतक) से अपने हिस्से की जमीन अपने नाम लिखने के लिए कहा था क्योंकि राधेश्याम जमीन में टावर लगवाना चाहते थे। राधेश्याम के पिता चन्द्रभान (मृतक) तैयार नहीं थे, इसलिए उनको मार डाला गया। घटना के दिन टावर वाले से मिलवाने का बहाना बनाकर कचहरी नौगढ़ से चन्द्रभान(मृतक) को लाकर गाड़ी में बैठाकर लाने के बाद जंगल में घटना को अंजाम दिया गया। नौतनवां क्षेत्राधिकारी डीके उपाध्याय ने बताया कि मुख्य आरोपी राधेश्याम पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। इसके बेटे की तलाश की जा रही है।