{"_id":"665c936800d2e9fcc905b33d","slug":"municipalitys-cleanliness-system-exposed-in-light-rain-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123807-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हल्की बारिश में खुली पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हल्की बारिश में खुली पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल
Sun, 02 Jun 2024 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 02 Jun 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। हल्की बरसात में ही नौतनवा नगर पालिका के जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खुल गई। शनिवार की रात हुई बारिश से अटल चौक पर मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शनिवार की रात नौतनवा क्षेत्र में आंधी-बारिश ने आदर्श नगर पालिका नौतनवा में जल निकासी की पोल खोल दी। नाले की सफाई न होने से नाला ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। अटल चौक से लेकर घंटाघर तक मुख्य सड़क पर बरसात का पानी भर गया। धर्मेन्द्र, सुनील कुमार, बैजनाथ गौड़, सुंदर त्रिपाठी, चंद्रेश यादव, गणेश कुमार, राघवेंद्र मद्धेशिया, राजू जायसवाल आदि ने बताया कि नौतनवा आदर्श नगर में होने के बावजूद यहां सफाई और जल निकासी की व्यवस्था बदहाल है। जब भी बारिश होती है नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं और पानी सड़क पर बहने लगता है। अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि नालों की साफ-सफाई कराई जाती है। कुछ जगहों पर नाला निर्माण कराया जा रहा है। जल्द लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। संवाद