फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Municipality will issue license for e-rickshaw drivers

Maharajganj News: ई-रिक्शा चालकों का नगर पालिका बनाएगी लाइसेंस

Mon, 25 Mar 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 25 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Municipality will issue license for e-rickshaw drivers
-नगर पालिका कर्मियों ने शुरू किया सर्वे, 300 रुपये प्रत्येक वर्ष जमा करना होगा शुल्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में ई-रिक्शा चालकों का नगर पालिका लाइसेंस बनाकर उनका पूरा ब्योरा अपने पास रखेगी। इसके लिए जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर पालिका कर्मियों ने सर्वे शुरू कर दिया।
परिवहन विभाग के बाद अब नगर पालिका भी ई-रिक्शा संचालकों का रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी में है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन के बाद निर्धारित रूटों पर ही ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के नाम पर 300 रुपये की रसीद काटी जाएगी। अभी तक नया ई-रिक्शा निकलवाने के बाद उसे सड़क पर चलाने के लिए एआरटीओ में रजिस्ट्रेशन कराना होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद ही ई-रिक्शा चलाने की अनुमति मिलती है।
विज्ञापन

अब एआरटीओ के अलावा नगर पालिका ने भी रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए रसीद काटी जाएगी। नगर पालिका के सूत्र बताते हैं कि रजिस्ट्रेशन होने के बाद ई-रिक्शा संचालकों को रूट के हिसाब से डायवर्ट किया जाएगा। जिस रूट पर जिसका पंजीकरण होगा, ई-रिक्शा संचालक उसी रूट पर वाहन चला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर के बीच से गुजरने वाले ई-रिक्शा संचालकों को नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन के लिए 300 रुपये प्रति वर्ष शुल्क जमा करना होगा। सर्वे के बाद पता चले सकेगा की शहर में कितने ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed