फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MRD Inter College Farenda got first place in the competition

Maharajganj News: प्रतियोगिता में एमआरडी इंटर काॅलेज फरेंदा को पहला स्थान

Thu, 11 Sep 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
MRD Inter College Farenda got first place in the competition
विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते मुख्य अति​थि।
फरेंदा। तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को जयपुरिया मिनी स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर काॅलेज को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर काॅलेज द्वारा आयोजित 34 वीं तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में तहसील के नौ विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ऊंची कूद्र, लंबी कूद, दौड़, रंगोली, गोलाक्षेपण व जेबलिंग सहित अन्य खेल शामिल रहे। इसमें मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर काॅलेज प्रथम, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज को दूसरा व लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज को तीसरा स्थान मिला। अन्य विद्यालयों में राजकीय कन्या इंटर काॅलेज आनंदनगर, अभिनव विद्या मंदिर इंटर काॅलेज उदितपुर , रमानाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज फुलमनहां , महात्मा गांधी इंटर काॅलेज बृजमनगंज व जनता हायर सेकेंडरी धानी बाजार के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रर्दशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अपार प्रतिभाएं हैं खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाएं सामने आती है। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। इस दौरान प्रधानाचार्य लाल सिंह, विजय प्रताप सिंह, शाकिर हुसैन, ओमकार नाथ पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed