{"_id":"0d516e3e1c3de3f48d83b439180fc168","slug":"mps-angry-with-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद पर केस से गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद पर केस से गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/सिसवा बाजार। भाजपा सांसद पर मुकदमा दर्ज होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। सोमवार को फर्जी मुकदमे के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एसपी का पुतला जलाया। भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक में निर्णय लिया कि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। नगर के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया।
नगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद ने कहा कि सांसद पंकज चौधरी के खिलाफ सदर कोतवाली में सत्ता के दबाव में फर्जी मुकदमा लिखवा गया है। अगर दो दिन के अंदर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो एसपी का घेराव करने को बाध्य होंगे। पूर्व नगर अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने कहा कि सत्ता के पक्ष में सदर कोतवाली पुलिस कार्य कर रही है।
कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान सपा समर्थकों द्वारा जो गुंडई की गई उनके खिलाफ तहरीर पर कोतवाली पुलिस अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नही की जब कि सपा समर्थकों द्वारा जो प्रदर्शन किया गया उसे पूरा नगर व खुद सदर इंस्पेक्टर व सदर सीओ ने देखा उसके बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
रामजगत प्रसाद, नंदलाल अंबेडकर, दिनेश जायसवाल, छात्र संघ अध्यक्ष अविनाश कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा, राकेश गुप्ता, सुनील मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सिसवा बाजार के गोपाल नगर तिराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मनाथ खरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुटे। एसपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। जिला महामंत्री धर्मनाथ खरवार ने कहा कि जिला प्रशासन सपा नेताओं के इशारे पर भाजपा सांसद व अन्य पदाधिकारियों पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया।
पूर्व छात्र नेता मदन राय ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत से बौखलाए सपा के नेता व पदाधिकारियों के षड़यंत्र से पुलिस प्रशासन द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है जो निंदनीय है हियुवा क दत्तात्रेय तिवारी, नाथू प्रसाद, अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।