फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mother's Day celebrated by presenting roses and gifts

Maharajganj News: गुलाब का फूल और उपहार भेंटकर मनाया मातृ दिवस

Mon, 18 May 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Mother's Day celebrated by presenting roses and gifts
नौतनवा। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में रविवार की शाम जायसवाल समाज की ओर से नगर स्थित जायसवाल अतिथि भवन में मातृ शक्ति के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सभी माताओं को गुलाब का फूल और उपहार भेंटकर उन्हें मातृ दिवस की बधाई देते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं इस दिन को यादगार बनाने के लिए नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की। जिनकी प्रस्तुतियों को देख सभी माताओं की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। जायसवाल समाज के अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल ने कहा कि मातृ शक्ति ही इस दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा है। जिसमें एक नई जिंदगी को दुनिया में लाने की क्षमता होती है। मां के त्याग, प्रेम, समर्पण, सहयोग और स्नेह का सभी बच्चों को सदैव आदर करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज की महिला मंडली की एकरूपता और एकजुटता को बल देना का प्रयास भी किया गया, ताकि महिलाएं खुद को सशक्त महसूस कर सकें। इस दौरान मुन्नी देवी, ज्योत्सना जायसवाल, सुनीता जायसवाल, आरती, कुसुम, एकता जायसवाल, आकांक्षा जायसवाल, शशि जायसवाल आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed