फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mother of missing minor student files FIR

Maharajganj News: लापता नाबालिग छात्रा की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Tue, 17 Feb 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Mother of missing minor student files FIR
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां रीता देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से लापता है। उसकी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। रीता देवी, निवासी पिपरिया करंजहा टोला रामनगर ने बताया कि वह घरेलू काम में व्यस्त थीं। काम खत्म करने के बाद उन्होंने बेटी को घर में खोजा लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद मोहल्ले, आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed