फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   More than 200 students showcased their talent.

Maharajganj News: 200 से अधिक छात्र-छात्रओं ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 16 Oct 2025 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
More than 200 students showcased their talent.
महराजगंज। महराजगंज महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले अंतरविद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम की स्क्रीनिंग प्रक्रिया बुधवार को जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिले के 40 से अधिक विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्क्रीनिंग में एकल नृत्य और समूह नृत्य श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एकल नृत्य में 60 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जबकि समूह नृत्य में 10 विद्यालयों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों और निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल ने मंच प्रस्तुति, परिधान, नृत्य की शैली और समग्र प्रभावोत्पादकता के आधार पर मूल्यांकन किया। चयनित प्रतिभागियों को आगामी महराजगंज महोत्सव के मुख्य मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम का संचालन पंकज मौर्या ने कुशलतापूर्वक किया, जिसने स्क्रीनिंग प्रक्रिया को और आकर्षक बनाया। आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed