फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   More than 200 Indian truck drivers are stranded in Nepal. Barricading at Sonauli border increased the trouble

नेपाल में बवाल: सीमा पार फंसे 200 भारतीय ट्रक चालक, सोनौली सीमा पर बैरिकेडिंग से बढ़ी परेशानी

Wed, 10 Sep 2025 11:52 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 11:52 AM IST
सार

गुजरात के अहमदाबाद निवासी ट्रक चालक जितेंद्र ने बताया कि नेपाल में उपद्रव के कारण डर का माहौल है। उन्होंने कहा, "किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। भारतीय सीमा पर बैरिकेडिंग के कारण हमें प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। केवल पैदल यात्रियों को ही अनुमति दी जा रही है।

विज्ञापन
More than 200 Indian truck drivers are stranded in Nepal. Barricading at Sonauli border increased the trouble
सीमा पर फंसे भारतीय ट्रक चालक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बेलहिया बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति के कारण करीब 200 भारतीय ट्रक चालक नेपाल के बेलहिया में फंसे हुए हैं। नेपाल में चल रहे उपद्रव और हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए भारतीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है और सोनौली सीमा पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके चलते भारतीय ट्रकों को नेपाल से भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे चालकों में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गुजरात के अहमदाबाद निवासी ट्रक चालक जितेंद्र ने बताया कि नेपाल में उपद्रव के कारण डर का माहौल है। उन्होंने कहा, "किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

भारतीय सीमा पर बैरिकेडिंग के कारण हमें प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। केवल पैदल यात्रियों को ही अनुमति दी जा रही है।" एक अन्य चालक, जीतू पटवारी ने अपनी व्यथा साझा करते हुए कहा, "बेलहिया में ट्रक लेकर खड़े रहना मुश्किल हो रहा है। कब, कहां कोई घटना हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। खाने-पीने की भी समस्या हो रही है और रात में ट्रक में ही सोना पड़ रहा है।

डर है कि कहीं उपद्रवी ट्रकों को नुकसान न पहुंचा दें। हिंसक प्रदर्शनों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। चालकों ने एक स्वर में मांग की है कि उन्हें भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी जाए ताकि उनकी जानमाल की सुरक्षा हो सके।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के कारण सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। भारतीय सीमा पर तैनात एसएसबी और पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। चालकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed