{"_id":"6ae7a90949e86f34460864f8","slug":"more-than-1700-vehicles-are-still-plying-the-roads-without-high-security-number-plates-maharajganj-news-c-206-1-go11002-188428-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 15 से एचएसआरपी की जांच, नहीं लगा मिला तो 15 हजार जुर्माना, सस्पेंड होगी आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 15 से एचएसआरपी की जांच, नहीं लगा मिला तो 15 हजार जुर्माना, सस्पेंड होगी आरसी
विज्ञापन
महराजगंज। नवंबर माह यातायात जागरूकता के लिहाज से जाना जाता है। इस माह में एआरटीओ के निर्देशन में 15 नवंबर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) की सघन जांच शुरू होगी। लगातार 15 दिन तक चलने वाले इस अभियान में उन वाहनों पर नकेल कसी जाएगी, जो अनिवार्य होने के बावजूद अब तक एचएसआरपी नहीं लगवाए हैं।
परिवहन विभाग के अनुसार, जिले में लगभग चार लाख वाहन हैं। लगभग 1700 से अधिक वाहन ऐसे हैं, जो बिना एचएसआरपी के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनमें पुराने दोपहिया और चारपहिया वाहन अधिक हैं। विभाग ने कई बार नोटिस जारी कर एचएसआरपी लगवाने की अपील की, लेकिन बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
एआरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान अगर कोई वाहन बिना एचएसआरपी के पकड़ा गया तो 15 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और आरसी सस्पेंड करने की कार्रवाई भी होगी। उन्होंने बताया कि बिना एचएसआरपी लगे अब प्रदूषण सर्टिफिकेट भी जारी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
करें ऑनलाइन बुकिंग
वाहन स्वामी ऑनलाइन बुकिंग कर एचएसआरपी लगवा सकते हैं। कंपनी की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर वाहन नंबर, चेसिस नंबर और मोबाइल नंबर डालकर बुकिंग की जा सकती है। बुकिंग के बाद तय तिथि पर डीलर के यहां प्लेट लगाई जाएगी। 15 नवंबर से पहले सभी वाहन स्वामी एचएसआरपी लगवा लें इसकी जानकारी लोगों को दी जा रही है
बोले अधिकारीएचएसआरपी प्लेट सभी वाहनों के लिए अनिवार्य है। 15 नवंबर से इसके लिए जांच का अभियान चलेगा और जिन वाहनों पर यह लगा नहीं मिला उनपर जुर्माना के साथ आरसी सीज करने की कार्रवाई होगी।
- मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ